फादर्स डे : बॉलीवुड सितारे खास तरीके से मना रहे

एक्टर ऋषि कपूर ने इस स्पेशल दिन को अपनी बेटी रिद्धिमा कपूर और नातिन के साथ सेलिब्रेट किया. इस स्पेशल मौके पर नीतू कपूर भी साथ फैमिली संग नजर आईं. इस खास मौके पर ऋषि कपूर की फैमिली संग बॉन्डिंग दिखाई दी.

रिद्धिमा कपूर ने फादर्स डे सेलिब्रेशन की कई तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर कर के अपने पिता ऋषि कपूर को खास मैसेज के साथ विश किया है. रिद्धिमा ने फोटो को कैप्शन दिया, “Happy Father’s Day to my real life Hero! Love you so much  #mydaddystrongest.”