डॉक्टरों की हड़ताल खत्म होने के आसार: पश्चिम बंगाल

पश्चिम बंगाल में छह दिन बाद डॉक्टरों की हड़ताल खत्म होने के आसार हैं. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की अपील के बाद जूनियर डॉक्टर्स बातचीत के लिए तैयार हो गए हैं. हालांकि मिलने की जगह और वक्त अभी तय नहीं हुआ है. दरअसल, हड़ताली डॉक्टर्स ने सीएम ममता बनर्जी से सचिवालय में जाकर मुलाकात करने से इनकार किया है. वहीं ममता बनर्जी ने कहा कि अगर वो सीएम से बात नहीं कर सकते तो राज्यपाल से ही बातचीत कर लें.अब डॉक्टर्स तय करेंगे कि वह मुख्यमंत्री या राज्यपाल में से किससे मिलकर बातचीत करेंगे.