
मलाइका अरोड़ा को फिटनेस क्वीन कहा जाता है. अपनी ग्लैमरस लुक और स्टाइल के साथ मलाइका अपनी फिटनेस और हेल्दी लाइफस्टाइल पर भी पूरा ध्यान देती हैं. फिट रहने के लिए मलाइका हेल्दी डाइट के साथ हर दिन इंटेंस एक्सरसाइज और योग करती हैं. हाल ही में बॉलीवुड की मशहूर फिटनेस ट्रेनर नम्रता पुरोहित ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मलाइका की एक फोटो शेयर की है. फोटो में मलाइका बेहद मुश्किल योगासन करती हुई दिखाई दे रही हैं.
