भारतीय टीम पाकिस्तान के मुकाबले में हर क्षेत्र में इक्कीस: सुनील गावस्कर

विश्वकप 2019 का कल सबसे बड़ा मुकाबला खेला जाना है, यानि भारत और पाकिस्तान के बीच कल ओल्ड ट्रेफर्ड, मैनचेस्टर में एक ऐसी टक्कर होगी जिसपर करोड़ों लोगों की निगाहें हैं. इस मैच को इस विश्वकप का सबसे बड़ा मुकाबला भी बताया जा रहा है. लेकिन टीम इंडिया के दिग्गज और लिटिल मास्टर सुनील गावस्कर ने कहा है कि भारतीय टीम पाकिस्तान के मुकाबले में हर क्षेत्र में इक्कीस है. साथ ही अगर पाकिस्तान को भारत को हराना है तो उसे बहुत-बहुत बढ़िया खेल खेलना होगा.