‘काफिर’ के प्रीमियर की तैयारी कर रहे अभिनेता मोहित रैना: वेब सीरीज

कश्मीर आधारित अपनी पहली वेब सीरीज ‘काफिर’ के प्रीमियर की तैयारी कर रहे अभिनेता मोहित रैना का कहना है कि एक पेशेवर अभिनेता के तौर पर वह अपने राजनीतिक विचारों को अलग रखते हैं. जम्मू में पले-बढ़े मोहित कश्मीर की राजनीतिक-सामाजिक परिस्थितियों से अच्छी तरह से वाकिफ हैं. यह पूछे जाने पर कि क्या उनके ज्ञान ने इस कहानी को बेहतर ढंग से समझने में उनकी मदद की तो इस पर मोहित ने बताया, “हां, ये सच है कि मैं कश्मीर की परिस्थितियों से अच्छी तरह से वाकिफ हूं. इसलिए लोगों के मन.. उस हानि और प्रार्थनाओं को मैं समझ सकता हूं, जिस पर वे भरोसा करते हैं, लेकिन इससे मुझे कहानी के किरदार को समझने में मदद नहीं मिली. मैंने कहानी का ही अनुसरण किया.”