
गूगल ने अपने अगले एंड्रॉयड वर्जन यानी Android Q को I/O कॉन्फ्रेंस के दौरान कैलिफोर्निया में पेश किया था. तब गूगल ने कुछ स्मार्टफोन्स में एंड्रॉयड Q अपडेट दिए जाने की पुष्टि की थी, उसमें शाओमी के केवल दो स्मार्टफोन्स ही शामिल थे. एक Mi MIX 3 5G था और दूसरा Xiaomi Mi 9 था. अब शाओमी ने 11 स्मार्टफोन्स की लिस्ट जारी किया है, जिसमें एंड्रॉयड Q का अपडेट दिया जाएगा. खास बात ये है कि लिस्ट में Redmi Note 7 Pro का भी नाम है.
