
शनिवार को मौजूदा विजेता ऑस्ट्रेलिया का सामना श्रीलंका से होगा. ऑस्ट्रेलिया इस समय अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है. उसके चार मैचों में 6 अंक है. वहीं, अगर श्रीलंका की बात की जाए तो उसके पिछले दो मैच बारिश के कारण रद्द हो गए थे. यह मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3.00 बजे से खेला जाएगा. वनडे वर्ल्ड कप में दोनों के बीच 9 मुकाबले हो चुके हैं, जिनमें से 7 में ऑस्ट्रेलिया ने बाजी मारी. श्रीलंका के हिस्से एक ही जीत आई, जबकि एक मैच बेनतीजा रहा.
