छपाक के लिए दिमाग में हमेशा से ही दीपिका रही: मेघना गुलजार

लक्ष्मी अग्रवाल पर बन रही फिल्म छपाक में एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण लक्ष्मी का किरदार निभा रही हैं. इस फिल्म के लिए दीपिका के लुक को लक्ष्मी के जैसे ही बनाने की कोशिश की गई है. लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि एसिड अटैक से पहले लक्ष्मी का चेहरा दीपिका से मिलता जुलता था. फिल्म की डायरेक्टर मेघना गुलजार ने बातचीत के दौरान इस बारे में बताया कि छपाक के लिए उनके दिमाग में हमेशा से ही दीपिका रही हैं. क्योंकि उन्होंने एसिड अटैक से पहले लक्ष्मी की तस्वीरों को देखा था जिसमें लक्ष्मी कुछ हद तक दीपिका जैसी दिखती हैं. हालांकि हमले के बाद उनके असली चेहरे का कोई अस्त‍ित्व नहीं रह गया. फिल्म में मेकअप ट्रांसफॉर्मेशन के बाद दीपिका बहुत हद तक लक्ष्मी जैसी लग रही हैं.