
कंगना की बहन रंगोली चंदेल सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव है. वो हर मुद्दे पर अपनी राय प्रमुखता से रखती हैं. लेकिन कंगना रनौत इसके उलट हैं. वो सोशल मी़डिया से गायब हैं. उनकी टीम और मैनेजर ही वीडियो और फोटोज पोस्ट करते हैं. लेकिन अब कंगना ने इस बात का खुलासा किया है कि वो सोशल मीडिया से गायब क्यों हैं. मुंबई मिरर से बातचीत में कंगना ने बताया- ‘मैं उन चीजों के बारे में बहुत जागरूक हूं जो मेरे आसपास चल रही हैं. सोशल मीडिया पर किसी भी चीज का समाधान खोजने में समय नहीं लगाना चाहती हूं. क्योंकि सोशल मीडिया से वो सब मिल नहीं सकता. मेरी बहन रंगोली को लगता है कि यहां पर बहुत कुछ अच्छा काम है, लेकिन वो इस बारे में बात नहीं करती है. इसलिए, लोग मेरी सोशल मीडिया से अनुपस्थिति का फायदा उठाते हैं.’
