नच बलिए 9 का कॉन्सेप्ट अलग और दिलचस्प होने वाला

सलमान खान अब सेलिब्रिटी डांस रियलिटी शो नच बलिए के 9वें सीजन को भी प्रोड्यूस करने जा रहे हैं. बता दें कि इस बार सेलिब्रिटी डांस रियलिटी शो नच बलिए सीजन 9 का कॉन्सेप्ट बाकी पिछले सीजन के काफी अलग और दिलचस्प होने वाला है. दरअसल, अभी तक नच बलिए शो में सिर्फ कपल्स ही डांस करते दिखाई दिए हैं. लेकिन इस बार शो के कॉन्सेप्ट को बदल दिया गया है, जिसके तहत अब कपल्स के साथ एक्स कपल्स भी एक दूसरे के साथ डांस करते नजर आएंगे.