
बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन को हाल ही में फैमिली संग मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया. इस दौरान सुष्मिता के बॉयफ्रेंड रोहमान शॉल भी उनके साथ दिखाई दिए. सुष्मिता अपनी फैमिली के साथ गोवा गई हैं. दरअसल, गोवा में सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन टीवी एक्ट्रेस चारू असोपा के साथ 16 जून को डेस्टिनेशन वेडिंग करने जा रहे हैं.
