
सनी लियोनी अब नई फिल्म इंडस्ट्री में मुकाम हासिल करने जा रही हैं. बॉलीवुड में अपनी मौजूदगी दर्ज कराने के बाद सनी आजकल कुछ दक्षिण भारतीय फिल्मों में व्यस्त हैं. इसके अलावा वे नेपाली सिनेमा में भी अपनी शुरूआत कर चुकी हैं. सनी लियोनी ने ट्वीट करते हुए अपनी नेपाली फिल्म पासवर्ड का गाना शेयर किया है. सनी ने ट्वीट में लिखा – ‘अपनी नेपाली फिल्म पासवर्ड का गाना शेयर कर काफी खुश हूं. आप में से कई लोग मेरे नेपाल प्रेम के बारे में जानते होंगे, यही कारण है कि नेपाली फिल्म वर्ल्ड का हिस्सा बनकर मैं प्राउड फील कर रही हूं. नेपाल से बेहतरीन टैलैंट सामने आ रहा है.’
