Galaxy A30 का White Color वेरिएंट भारत में लॉन्च: Samsung

Galaxy A30 स्मार्टफोन का एक नया वेरिएंट लॉन्च हुआ है. Galaxy A30 का ये वेरिएंट White कलर का है और इसे भारत में पेश किया गया है.आपको बता दें कि इससे पहले कंपनी Galaxy A30 को ब्लू, रेड और ब्लैक कलर वेरिएंट्स में लॉन्च किया था. हालांकि इस कलर वेरिएंट की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है. गौरतलब है कि Samsung Galaxy A30  को कंपनी ने Galaxy A10 और Galaxy A50 के साथ पेश किया था. Galaxy A30 के White कलर वेरिएंट कीमत भारत में 15490 रुपये रखी गई है. इस नए वेरिएंट को कंपनी भारत में ऑनलाइन स्टोर के जरिए बेचेगी.