बैडमिंटन सीख रही परिणीति जल्द शुरू होगी शूटिंग: बायोपिक

परिणीति चोपड़ा साइना नेहवाल की बायोपिक में नजर आएंगी. इसमें वह साइना का किरदार निभाएंगी. फिल्म को लेकर परिणीति खूब मेहनत कर रही हैं. हालांकि इस फिल्म की शूटिंग अभी शुरू नहीं हुई है. परिणीति ने बताया है कि वह अभी बैडमिंटन सीख रही हैं. वह चाहती हैं कि जब वह किरदार के लिए पूरी तरह तैयार हो जाए तब फिल्म की शूटिंग शुरू हो.