श्रीलंकाई टीम मैनेजमेंट ने आईसीसी से शिकायत की: वर्ल्ड कप

श्रीलंका के मैनेजर अशांता डे मेल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) से इंग्लैंड एंड वेल्स में जारी वर्ल्ड कप में खराब पिच और ट्रेनिंग व्यवस्था को लेकर शिकायत की है. रिपोर्ट के मुताबिक, श्रीलंकाई मैनेजर ने पिचों को लेकर कहा कि आईसीसी इस मामले में दोहरा व्यवहार कर रही है. वहीं, आईसीसी ने इन सभी आरोपों को यह कहते हुए सिरे से खारिज कर दिया कि वह किसी तरह का पक्षपात नहीं कर रही है. शनिवार को श्रीलंकाई टीम ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी. अभी तक उसे वर्ल्ड कप की कमजोर टीमों में आंका जा रहा है.