सानिया मिर्जा फैमिली समेत वर्ल्ड कप मैच देखने इंग्लैंड पहुंची

सानिया मिर्जा इन दिनों अपने बेटे इजहान और बहन अनम मिर्जा के साथ यूनाइटेड किंगडम के मैनचेस्टर सिटी में हॉलिडे एंजॉय कर रही हैं. बता दें कि सानिया मिर्जा के पति और पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक इन दिनों ICC World Cup 2019 में पाकिस्तान की और से क्रिकेट खेल रहे हैं. इस बार वर्ल्ड कप इंग्लैंड में हो रहा है और सानिया मिर्जा फैमिली समेत वर्ल्ड कप मैच देखने इंग्लैंड पहुंची हैं. अब देखना यह दिलचस्प होगा कि सानिया मिर्जा भारत या पाकिस्तान में किसको सपोर्ट करती दिखाई देंगी.