तेंदुलकर ने स्पार्टन पर सिविल केस दायर किया

सचिन तेंदुलकर ने एक ऑस्ट्रेलिया की क्रिकेट बैट बनाने वाली कंपनी के खिलाफ एक सिविल केस दायर किया है। इसमें उन्होंने आरोप लगाया है कंपनी ने अपने उत्पादों के प्रचार के लिए उनके नाम और तस्वीर का इस्तेमाल किया। इसके लिए सचिन ने स्पार्टन से 2 मिलियन डॉलर (लगभग 14 करोड़) की रॉयल्टी की मांग की है।