
बैटिंग ऑलराउंडर केदार जाधव ने बारिश से प्रार्थना की है, कि वह महाराष्ट्र चला जाए। केदार महाराष्ट्र से हैं और वहां काफी दिनों से बरसात नहीं हुई है और सुखा पड़ा हुआ है। नॉटिंघम में प्रार्थना करते हुए केदार का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इसमें केदार को प्रार्थना करते हुए नजर आ रहे हैं। टीम इंडिया के इस ऑलराउंडर ने वीडियों में प्रार्थना करते हुए कहा, ‘ए बारिश तेरी जरूरत यहां से ज्यादा महाराष्ट्र में हैं। वहां जाकर बरस।’
