भारतीय भाषाओं में देने होंगे सभी टीवी शोज़ के टाइटल: I&B मिनिस्ट्री

सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने टीवी चैनलों को लेकर नया आदेश जारी किया है. इस आदेश का मकसद भारतीय भाषाओं का प्रचार और प्रसार है. सरकार के फैसले के तहत अब सभी चैनलों को शोज के टाइटल भारतीय भाषाओं में भी दिखाना अनिवार्य होगा. केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने टीवी चैनल से जुड़े आदेश को जारी करते हुए बताया, “टीवी चैनल कोई भी सीरियल दिखाएं, उस सीरियल की शुरूआत और अंत में कई बार इन शोज़ का टाइटल सिर्फ इंग्लिश में देखने को मिलता है. भारतीय भाषाओं को प्रमोट करने के लिए सभी टीवी चैनलों को एक ऑर्डर जारी किया गया है कि वे इन शोज़ के टाइटल को भारतीय भाषाओं में ही दिखाएं.”