वरुण स्ट्रीट डांसर फिल्म के लिए 21 करोड़ रुपये चार्ज कर रहे

वरुण धवन जैसा स्टारडम शायद ही किसी ने देखा होगा. लगातार 11 हिट फिल्में देने के बाद वरुण का करियर ग्राफ ऊपर जा रहा है. जहां एक तरफ वरुण धवन ने डायरेक्टर शूजित सिरकार की फिल्म अक्टूबर के लिए अपनी फीस आधी कर दी थी वहीं दूसरी तरफ अब वो डायरेक्टर रेमो डीसूजा की फिल्म स्ट्रीट डांसर में अपने काम के लिए ज्यादा पैसा ले रहे हैं. खबर है कि वरुण इस फिल्म के लिए 21 करोड़ रुपये चार्ज कर रहे हैं, जिसके साथ ही वे अपनी जनरेशन के सबसे ज्यादा पैसे कमाने वाले एक्टर बन गए हैं.