
वर्ल्ड कप 2019 में रविवार को दो चिर प्रतिद्वंद्वी भारत और पाकिस्तान जब मैनचेस्टर के मैदान पर आमने-सामने होंगे तो रोमांच अपने चरम पर होगा. यह दुनिया के सबसे शानदार मैचों में से एक होता है. अब तक वर्ल्ड कप में दोनों टीमों के बीच 6 बार टक्कर हुई है और भारत को हर बार कामयाबी मिली है.
