फिल्म तख्त के लिए 10 करोड़ रुपये चार्ज कर रही: करीना कपूर

करीना बॉलीवुड की सबसे फेमस एक्ट्रेसेज में से एक हैं और देश-विदेश में उनके कई दीवाने हैं. खबर है कि करीना की साल 2018 में आई कमबैक फिल्म वीरे दी वेडिंग के बाद उन्होंने अपनी फीस 50 प्रतिशत बढ़ा दिया है. माना जा रहा है कि करीना ने फिल्म वीरे दी वेडिंग के लिए 7 करोड़ रुपये लिए थे और अब वे अपने अगले प्रोजेक्ट्स और करण जौहर की आने वाली फिल्म तख्त के लिए 10 करोड़ रुपये चार्ज कर रही हैं. हालांकि ये रकम करीना के काम करने के दिनों के हिसाब से कम या ज्यादा की जा सकती है.