नुसरत की डेस्टिनेशन वेडिंग, ये पूरी डिटेल: सांसद

बशीरहाट लोकसभा सीट से तृणमूल कांग्रेस की सांसद नुसरत जहां 19-21 जून के बीच शादी करने वाली हैं. वे कोलकाता के बिजनेसमैन निखिल जैन संग डेस्टिनेशन वेडिंग करेंगी. सोशल मीडिया में नुसरत जहां को सबसे खूबसूरत सांसद का खिताब भी दिया गया है. नुसरत की उम्र 29 साल है. नुसरत और निखिल की ग्रैंड वेडिंग टर्की के बोडरम में होगी. टर्की में किसी टॉलीवुड सेलेब की ये पहली वेडिंग है.