
आर्टिकल 15 28 जून को रिलीज हो रही है. फिल्म में आयुष्मान एक दमदार पुलिस के किरदार में नजर आएंगे. इसका खुलासा फिल्म के ट्रेलर से हो चुका है. आयुष्मान ने पहली बार कॉप का रोल निभाया है. उन्होंने बताया था कि वह अपने किरदार की तैयारी के लिए कई रियल कॉप से मुलाकात की थी. इस दौरान उन्होंने पुलिस से कई बेसिक बातें सीखी थी जैसे उनका बिहेवियर, बॉडी लैंग्वेज. अब फिल्म के डायरेक्टर अनुभव सिन्हा ने आयुष्मान के किरदार की तुलना जंजीर फिल्म के अमिताभ बच्चन से की है. उन्होंने फिल्म में आयुष्मान के किरदार को जंजीर के अमिताभ से ज्यादा गुस्सैल बताया है.
