
जनता दल यूनाइटेड के नेता और प्रवक्ता अजय आलोक ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. अजय आलोक ने इस बात की जानकारी ट्विटर के जरिए दी. अजय आलोक ने ट्विटर पर लिखा कि उनकी विचारधारा पार्टी की विचारधारा से मेल नहीं खा रही है, जिसकी वजह से उन्होंने पार्टी के प्रवक्ता पद से इस्तीफा देने का फैसला किया है.
