सैमसंग ने गैलेक्सी A20 और A30 स्मार्टफोन्स की कीमत घटा दी

सैमसंग ने अपने Galaxy A20 और Galaxy A30 स्मार्टफोन की कीमत 1,500 रुपये तक घटाई थी, जिसके बाद ये दोनों स्मार्टफोन्स 11,490 रुपये और 15,490 रुपये में बिक्री के लिए उपलब्ध थे. अब साउथ कोरियन दिग्गज एक बार फिर इन स्मार्टफोन्स की कीमतों में 1,500 रुपये की कटौती की है. Samsung Galaxy A20 की कीमत अब 1,000 रुपये की कटौती के बाद 10,490 रुपये और  Galaxy A30 की कीमत 1,500 रुपये की कटौती के बाद 13,990 रुपये हो गई है. फिलहाल नई कीमतें ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर नजर नहीं आ रही हैं. हालांकि रिटेल स्टोर्स पर नई कीमतों में स्मार्टफोन्स की बिक्री की जा रही है.