
Huawei ने अमेरिका में बैन होने और गूगल का सपोर्ट बंद होने के बाद अपना ऑपरेटिंग सिस्टम लॉन्च करने का फैसला किया है। हुवावे ने अपने ओएस Hongmeng के ट्रेडमार्क के लिए आवेदन दिया है। कंपनी ने यह फैसला पिछले महीने अमेरिकी सरकार द्वारा बैन किए जाने के बाद लिया है। बता दें कि हुवावे पर अमेरिकी नागरिकों की जासूसी का आरोप है।
