हमेशा से ही भारत और पाकिस्तान के मैच बेहद रोमांचक हुए: इमाम उल हक

इमाम उल हक ने भारत के साथ होने वाले मैच को लेकर कहा है कि मुकाबला काफी प्रेशर वाला होगा तो वहीं हमारे लिए जीत काफी जरूरी है क्योंकि हम यहां ऑस्ट्रेलिया से हार चुके हैं. सरफराज अहमद और वहाब रियाज के प्रदर्शन की बदौलत पाकिस्तान को कल के मुकाबले में 41 रनों से हार मिली. नहीं तो टीम इससे भी बुरा हारती. क्योंकि यही दोनों बल्लेबाज अंत तक खेले. अब टीम प्वाइंट्स टेबल में आठवें नंबर पर चली गई है.