
Hyudai की Venue 21 मई को लॉन्च किया गया था. अपनी लॉन्चिंग के बाद से ही इस कार को बाजार से काफी शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है. ये हुंडई की भारत में पहली सब 4-मीटर कॉम्पैक्ट SUV है. इसकी लॉन्चिंग कंपनी ने 6.50 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत से की है. ये कार इतनी पॉपुलर हो रही है कि 21 मई को इसकी कीमत सामने आने से पहले ही इसे 15,000 बुकिंग मिल चुकी थी. अब इसका वेटिंग पीरियड काफी बढ़ गया है.
