
सबसे सफलत वेब सीरीज में किसी का नाम आता है उसमें एमेजॉन प्राइम पर स्ट्रीम जाने वाली ‘ब्रीथ’ भी खास है. इस सीरीज का सीजन 2 जल्द ही आने वाला है. सीरीज को लेकर आ रही खबरों से लोगों के दिलों में उतसुक्ता काफी बढ़ गई है. शो की पहली कड़ी में आर माधवन, अमित साध, सपना पब्बी, हृषिकेश जोशी, अथर्व विश्वकर्मा, और नीना कुलकर्णी जैसे कलाकारों ने काम किया था. नए सीज़न के साथ प्रतिभाशाली बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन पहली बार किसी भी वेब सीरीज में एक्टिंग करने वाले हैं. अभिषेक इस सीरीज के साथ डिजिटल स्पेस में अपनी शुरूआत कर रहे हैं.
