
वर्ल्ड कप-2019 में नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज में गुरुवार को दो ऐसी टीमें भिड़ेंगी, जो इस विश्व कप में अब तक अपराजित हैं. भारत-न्यूजीलैंड मैच में विराट कोहली का बल्ला चला, तो वर्ल्ड रिकॉर्ड बनना तय है. कीवियों के खिलाफ कोहली 57 रन बना लेते हैं, तो वह 11 हजार पूरे करने वाले दुनिया के सबसे तेज बल्लेबाज बन जाएंगे.
