200 करोड़ से कुछ दूर सलमान खान की फिल्म: भारत

भारत इस ईद पर सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी. ये फिल्म अपनी रिलीज के बाद से ही देश-विदेश के बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर रही है. इस फिल्म ने अपने पहले हफ्ते में ही 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है. और अब अपने ये फिल्म धीरे-धीरे 200 करोड़ के मार्क की ओर बढ़ रही है. भारतीय बाजार में ये फिल्म 175 करोड़ की कमाई से थोड़ी ही दूर है. बताते चलें कि फिल्म ईद की वजह से पिछले हफ्ते शुक्रवार की बजाय बुधवार को रिलीज हुई थी. इस वजह से फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर पांच दिनों का वीकेंड मिला था.