भारत और इंग्लैंड वर्ल्ड कप फाइनल में आमने-सामने होंगी: सुंदर पिचाई

वर्ल्ड कप को लेकर दुनिया की 10 टीमें जोर आजमाइश में लगी हुई हैं. इस बीच क्रिकेट जगत के कई दिग्गजों ने वर्ल्ड कप की मजबूत टीमों के नाम बताए हैं और उनके वर्ल्ड कप जीतने की संभावना जताई है. इसी कड़ी में गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने भी आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 को लेकर भविष्यवाणी की है. पिचाई ने इंग्लैंड में वर्ल्ड कप खेल रही कोहली की सेना का समर्थन करते हुए शुभकामनाएं दी हैं. साथ ही उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि भारत और इंग्लैंड की टीमें वर्ल्ड कप फाइनल में आमने-सामने होंगी.