
भारतीय टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री और उनके सहयोगी स्टाफ को विश्व कप खत्म होने के बाद कॉन्ट्रैक्ट में 45 दिन का विस्तार मिलेगा. शास्त्री और अन्य स्टाफ का कॉन्ट्रैक्ट विश्व कप के बाद खत्म हो रहा है लेकिन प्रशासकों की समिति (सीओए) ने इन सभी के करार को बढ़ाने का फैसला लिया है. सीओए का यह फैसला बीसीसीआई की वेबसाइट पर डाला गया है.
