‘भारत’ की स्क्रीनिंग, बंटवारा देख चुके लोगों संग बिताया वक्त: सलमान

‘भारत’ बॉक्स ऑफिस पर आए दिन कामयाबी के नए आयाम हासिल करती दिख रही है. इस फिल्म को लेकर सलमान ने हाल ही में एक बेहद खास स्क्रीनिंग रखी. इस स्क्रीनिंग में सलमान खान के साथ कैटरीना कैफ भी पहुंची और साथ में फिल्म देखी. सलमान खान ने ये स्क्रीनिंग खासतौर पर उन लोगों के लिए रखी थी जिन्होंने असल जीवन में बंटवारे का समय देखा है.