
विश्व कप का 18वां मुकाबला आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मैच नॉटिंघम के टेंट ब्रिज मैदान पर खेला जाना है. इस मैच से पहले रॉस टेलर ने भारतीय स्पिन गेंदबाजों को एक बड़ी चेतावनी दी है. टेलर को ट्रेंट ब्रिज के मैदान पर खेलने का काफी अनुभव है और इसके आधार पर उनका कहना है कि इस मैदान की छोटी बाउंड्री भारत के कलाई के स्पिनरों की जोड़ी को परेशान कर सकती हैं.
