चिकन सस्ता होने वाला: सोया मील निर्यात में करीब 75 फीसदी की गिरावट

 चिकन सस्ता होने वाला है. असल में सोया मील की कीमत में गिरावट आ रही है, जो कि पॉल्ट्री फार्म्स के लिए प्रमुख चारा होता है. इस इंडस्ट्री के जानकारों के मुताबिक मई महीने में सोया मील निर्यात में करीब 75 फीसदी की गिरावट आई है, क्योंकि ईरान पर अमेरिकी प्रतिबंध के बाद वहां को होने वाला निर्यात पूरी तरह से ठप हो गया है.