
निजी क्षेत्र के सबसे बड़े बैंक HDFC बैंक के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ आदित्य पुरी को वित्त वर्ष 2018-19 में 55.87 करोड़ रुपये का सैलरी पैकेज मिला है. इस पैकेज के तहत बैंक के शेयर यानी स्टॉक ऑप्शंस भी शामिल हैं. इसके एक साल पहले की तुलना में पुरी की कुल कमाई में 36 फीसदी की बढ़त हुई है.
