
सलमान खान, कपिल शर्मा को भी फिल्म में काम देने की प्लानिंग कर रहे हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक कपिल शर्मा शो को प्रोड्यूस करने के बाद सलमान ने कपिल शर्मा को फिल्म में काम देने का मन बना लिया है. ये फिल्म होगी शेरखान. दरअसल, सलमान अपने छोटे भाई सोहेल खान की ‘शेरखान’ को शुरू करने की प्लानिंग कर रहे हैं. फिल्म लंबे वक्त से अटकी हुई है. इस प्रोजेक्ट में देरी की वजह स्क्रिप्ट थी. अब कहानी पूरी तरह से तैयार है तो सलमान इस पर काम करने का मन बना चुके हैं. कहा यह भी जा रहा है कि अब स्क्रिप्ट भी वैसी बन गई है, जैसी खान ब्रदर्स चाहते थे.