फिल्म ‘लव आजकल 2’ में खूबसूरत वादियां एक बार फिर बड़े पर्दे पर दिखाई देंगी

इम्तियाज अली के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘लव आजकल 2’ में किन्नौर की खूबसूरत वादियां एक बार फिर बड़े पर्दे पर दिखाई देंगी। अगले हफ्ते से इम्तियाज अली किन्नौर में फिल्म की शूटिंग करने आ रहे हैं। फिल्म में सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान हीरोइन हैं जबकि कार्तिक आर्यन मुख्य अभिनेता की भूमिका में हैं।