‘नच बलिए’ 9वें सीजन के साथ टीवी पर वापसी के लिए तैयार

‘नच बलिए’ वापसी करने के लिए तैयार है. शो के मेकर्स कंटेस्टेंट्स को फाइनल करने में लगे हुए हैं. आए दिन कई जोड़ियों के नाम सामने आ जाते हैं, जिनके बारे में बताया जाता है कि ये जोड़ी शो का हिस्सा होने वाली है. बहरहाल, दर्शक इस बार शो को लेकर उत्साहित हैं क्योंकि इस बार बताया जा रहा है कि शो का कॉन्सेप्ट एक्स जोड़ी बनाम रियल जोड़ी होने वाली हैं.