स्टीव रोड्स ने आईसीसी से रिजर्व डे की मांग की: बांग्लादेश के कोच

बारिश से श्रीलंका के खिलाफ मैच रद्द होने के बाद बांग्लादेश के मुख्य कोच स्टीव रोड्स अपनी नाराजगी जाहिर की है. रोड्स ने मैच रद्द होने के बाद विश्व कप के कार्यक्रम में रिजर्व दिनों को शामिल करने की मांग की. रोड्स ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘‘हम चांद पर आदमी को भेज सकते हैं तो फिर विश्व कप में रिजर्व दिन क्यों नहीं हो सकता, जबकि असल में यह लंबा टूर्नामेंट है.’’