
दोस्तों बॉलीवुड के सबसे ज्यादा स्टाइलिश अभिनेता रणवीर सिंह से शादी के बाद दीपिका पादुकोण पर उनका रंग चड़ने लगा है। हाल ही में दीपिका पादुकोण की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जो इस बात को साबित कर रही हैं। तस्वीरों में दीपिका कार के बोनट पर चढ़ने की कोशिश करती नजर आईं ताकि वह मीडिया को पोज दे सकें।
बता दे की अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को मुंबई में सैलून के बाहर स्पॉट किया गया।इस दौरान दीपिका काफी फनी मूड में नजर आईं। उन्होंने गाड़ी पर चढ़कर बिंदास पोज दिए। तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हैं। दीपिका की इन फोटोज को देखकर कहना गलत नहीं होगा कि उनपर रणवीर सिंह का पूरा असर हो गया।

दीपिका भी रणवीर सिंह के रंग में रंग गई है। इस दौरान ब्लैक कलर के आउट फिट में दिखीं। तस्वीरों में वो खिलखिलाकर हंसती हुई नजर आईं। बता दें कि दीपिका के पति रणवीर सिंह भी बेहद कूल और बिंदास हैं।उनका अतरंगी ड्रेसिंग सेंस और फनी मिजाज लोगों को खूब पसंद आता है। रणवीर और दीपिका ने नंवबर 2018 में शादी की थी।
दीपिका और रणवीर की शादी इटली के लेक कोमो में 2018 में हुई थी। दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी।कपल की बॉन्डिंग जबरदस्त है। दीपिका पादुकोण फिल्म छपाक में नजर आने वाली हैं। फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी हैं। मेघना गुलजार ने इसे डायरेक्ट किया है। इसमें विक्रांत मैसी दीपिका के अपोजिट रोल में हैं। शादी के बाद दीपिका की ये पहली फिल्म है.