
दोस्तों बॉलीवुड फिल्म जगत के नवाब अभिनेता सैफ अली खान की दूसरी पत्नी और जानी मानी अभिनेत्री करीना कपूर खान को अपनी एक्टिंग के साथ-साथ फैशन सेंस के लिए भी जाना जाता है। करीना कपूर इन दिनों इटली के टस्कनी में पति सैफ अली खान और बेटे तैमूर के साथ छुट्टियां मना रही हैं। करीना कपूर का स्टाइल स्टेंटमेंट शानदार है। उनके हर फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं।

हाल ही में करीना ने अपने इंस्टाग्राम पर एक सेल्फी पोस्ट की है, जिसमें वह बिना मेकअप के नजर आ रही हैं। 38 वर्षीय एक्ट्रेस की एक सेल्फी सामने आई है जिसमें उन्होंने हॉल्टर नेक फ्लोरल प्रिंट ड्रेस पहनी है। इस दौरान करीना ने कोई मेकअप नहीं किया है। बिना मेकअप के भी करीना उतनी ही खूबसूरत लगती हैं। लेकिन इस तस्वीर के चलते करीना ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई हैं। सोशल मीडिया पर यूजर्स को ये कहां रास आने वाला था सो उन्होंने भद्दी टिप्पणी करनी शुरू कर दी।
एक यूजर ने फोटो पर लिखा- मेरी फेवरेट एक्ट्रेस। लेकिन फोटो को जूम करने पर एक्ट्रेस बूढ़ी लग रही हैं। और ऐसा लग रहा है कि उन्हें कोई स्किन प्रॉब्लम है। इसके अलावा एक यूजर ने लिखा कि बीमार हैं क्या। आंटी करीना कपूर, बूढ़ी करीना, कोई करीना को ग्लूकोज दे दो, प्लीज आप कुछ खा लीजिए, तबियत खराब है क्या? जैसे कमेंट करीना कपूर के फोटो पर मिल रहे हैं।
बता दे की अभिनेत्री करीना अक्षय कुमार के साथ ‘गुड न्यूज़’ के अलावा इरफान खान के साथ उनकी फिल्म ‘हिन्दी मीडियम’ के सीक्वल ‘अंग्रेजी मीडियम’ में भी नजर आएंगी। इरफान के साथ फिल्म करने को लेकर करीना काफी उत्साहित हैं। साथ ही करीना कपूर जल्द डांस रियलिटी शो में नजर आने वाली हैं। इस शो की शुरुआत से पहले ही करीना परिवार संग वैकेशन पर निकल गईं।