
अमेरिका की मशहूर गायिका माईली सायरस की एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में माईली सायरस एक प्रशंसक ने पकड़कर जबरन किस करने की कोशिश की है।
विदेशी मीडिया के मुताबिक, एक वीडियो में सायरस और उनके पति लियाम हेम्सवर्थ को रविवार को यहां होटल से रवाना होते देखा जा सकता है, तभी प्रशंसकों की भीड़ ने उन्हें घेर लिया।
तभी 26 वर्षीय गायिका अपने 29 वर्षीय पति के साथ भीड़ के बीच से निकल रही थी, तभी एक शख्स ने बालों से उन्हें पकड़ते हुए अपनी ओर खींचकर उन्हें जबरन किस करने की कोशिश की। माईली के एक फैन ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

View this post on Instagram
Video of a fan groping singer Miley Cyrus and trying to kiss her while she’s walking through a crowd behind her husband, Liam Hemsworth. Miley can be seen turning away from the man after which security guards were seen separating him from her. The incident reportedly happened while they were leaving a hotel in Barcelona, Spain. #Miley #cyrus #mileycyrus #mileycyrusedit #liamhemsworth #fan #fanattack #kiss #barcelona #spain #couple #starcouple #hothothot #whoworewhat #fashionblogger_nrw #fashionblogger #fashionbloggers #indianfashionblogger #modestfashionblogger #model #photoshoot #picoftheday #outfitoftheday
A post shared by Celeb Couch (@whoworewhat__) on Jun 4, 2019 at 4:10am PDT
वीडियो में वह शख्स महज सेकंड भर के लिए नजर आ रहा है। माईली ने उसके किस करने से पहले उसे हटा दिया और सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें अलग किया। सायरस प्रिमावेरा साउंड फेस्टिवल में प्रस्तुति देने के सिलसिले में बार्सिलोना में थीं। सोशल मीडिया पर न तो गायिका और न उनके पति ने घटना के संबंध में कोई टिप्पणी की है।
माईली सायरस सोशल नेटवर्किंग साइट इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन अपने नए फोटो और वीडियोज इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करती रहती हैं। माईली सायरस अमेरिका की मशहूर सिंगर हैं और आए दिन उनके परफॉर्मेंस के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं।