पति और बेटी के साथ यहां नजर आईं ऐश्वर्या, कैमरा के सामने दिए ऐसे पोज

बॉलीवुड अदाकारा ऐश्वर्या राय बच्चन इन दिनों अपनी फैमिली के साथ समय बिताने में जुटी हुईं है और पिछले दिनों वे कान फिल्म फेस्टिवल में जलवा बिखेरती नजर आई थी. वहीं कल संडे को ऐश्वर्या पति अभिषेक और बेटी आराध्या के साथ जुहू में लंच डेट पर नजर आईं. साथ ही तीनों मूवी देखने के लिए भी पहुंचे थे. 
 

 

गाड़ी से निकलने के बाद आराध्या अपनी मां ऐश का हाथ थामे नजर आईं और अभिषेक स्टाइलिश ट्रैक सूट में देखने को मिलें. इस दौरान ऐश्वर्या, आराध्या का हाथ पकड़े हुए थी. आप देख सकते हैं कि ऐश्वर्या पिंक टॉप ब्लैक जींस पहने हुई थी और आराध्या की बात करें तो वे स्काई ब्लू अटायर में बेहद ही क्यूट लग रही थीं.

एक्ट्रेस ऐश्वर्या की बेटी आराध्या को मीडिया के सामने पोज देना बिल्कुल पसंद नहीं ऐसे में वो कैमरे से दूर ही नजर आईं. वहीं इससे पहले वोग को दिए इंटरव्यू में ऐश्वर्या राय बच्चन ने मदरहुड को लेकर बात की थी और उनका कहना था कि मैं अपना सारा दिन आराध्या के साथ बिताती हूं और मेरे पास सिर्फ एक नैनी वो भी च्वाइस के हिसाब से है. आगे उनका कहना था कि मैं कमेंट को पढ़ती हूं जैसे ऐसा कहा जाता है कि ‘उसके पास मदद के लिए सेना होनी चाहिए’ और मुझे उसका मतलब अच्छे समझ आता है, लेकिन इन वजहों से खुद को मैं बिजी भी रखती हूं.