
इंसान का ये सांसारिक जीवन सवालों से भरा है। हर चीज पर एक सवाल बनकर आता है। जिसमे इंसान उलझकर रह जाता है। और इन सवालों के जवाब खोजते-खोजते अपना जीवन खत्म कर देता है लेकिन फिर उसकी ये मौत एक नया सवाल बनकर उभर जाती है।

आखिर क्या है वो चीज:
वह क्या है जिसके अंदर जाने में ज्यादा तकलीफ नही होती लेकिन बाहर आने में बहुत ही तकलीफ होती है और मूर्ख लोग उसके अंदर बार बार आते जाते रहते हैं।
खूबसूरत सा जवाब:
इस प्यारे सवाल का जवाब है मुसीबत। मुसीबत के अंदर जाने में इंसान आसानी से जा सकता है लेकिन मुसीबत से बाहर निकल पाना बहुत ही मुश्किल होता है।