कुछ आसान देसी नुस्खे जो आपको नहीं लगने देंगे लू

गर्मी इस समय अपने पूरे चरम पर है। इस मौसम में गर्म लू भरी हवाएं चल रही हैं, जिससे हीट स्ट्रोक होने का खतरा बना रहता है। हीट स्ट्रोक हाइपरथर्मिया का एक रूप है जिसमें शरीर का तापमान एक दम से बढ़ जाता है, जिससे लोगों के बेहोश तक हो जाने का खतरा बना रहता है लेकिन कुछ घरेलू देसी नुस्खों आपको इस लू से बचा सकते हैं लेकिन उससे पहले जाने लू कहते किसे और इसके कारण और लक्षण क्या है?

लू होती क्या है?

लंबे समय तक धूप में रहने या काम करने से गर्मियों में शरीर का तापमान अचानक से बढ़ जाता है। जिससे मनुष्य को बेहोशी या वीकनेस हो जाती है। शरीर का तापमान एकदम से 104 डिग्री तक पहुंच जाने के कारण बेहोशी होना लाजमी है। 

लू लगने के लक्षण

वैसे तो लू लगने के अनेक लक्षण होते हैं, जैसे कि तेज सिर दर्द, उल्टी होना और आंखो के आगे अंधेरी छा जाना। इन सबके अलावा कई लोगों की त्वचा बिल्कुल बेजान हो जाती है। मांसपेशियों में तेज दर्द और ऐंठन जैसी समस्या हो जाती है। कई लोगों के शरीर पर रैशेज भी पड़ जाते हैं। 

लू लगने के कारण

कई लोगों को गर्मियों में बाहर का खाना खाने के कारण इस समस्या का सामना करना पड़ता है।क्योंकि गर्मियों में अधिकतर खाने के पौष्टिक तत्व जल्दी खत्म हो जाते हैं। ऐसे में खाना बासी हो जाता है, जो हमारे पाचन तंत्र को बहुत जल्द प्रभावित करता है। लोग घर से निकलने से पहले अच्छी तरह खा-पीकर नहीं जाते, ऐसे में तेज धूप से लड़ने की शक्ति शरीर खो बैठता है। जो लोग सारा दिन धूप में रहते हैं, उन लोगों को यह समस्या बहुत जल्द घेर लेती है। 

 

लू से बचाव

धनिए के बीज

धनिए के बीज लेकर 3 से 4 घंटे तक पानी में भिगो कर रख दें। फिर उन्हें उसी पानी में पीस लें, बाद में मलमल के कपड़े से छानकर पानी में थोड़ी सी चीनी या फिर शहद मिलाकर पिएं। 

आम-पन्ना

कच्चे आम से तैयार होने वाला आम पन्ने का सेवन लू से बचने के लिए बहुत अच्छा उपाय है। इसका सेवन करने से शरीर में ठंडक बढ़ती है, जिससे धूप में निकलने से सूरज की किरणें शरीर को नुकसान नहीं पहुंचाती। 

इमली का पानी

10 से 12 इमली के दानों को पानी में आधे घंटे के लिए भिगोकर रख दें। अब इमली के बीज निकाल कर बचे हुए पानी में शक्कर मिलाकर पिएं।

एनर्जेटिक ड्रिंक्स

हमेशा घर से निकलने से पहले कुछ एर्नजेटिक ड्रिंक्स पीकर ही निकलें। गर्मियों में ब्रेकफास्ट कभी स्किप न करें। बाहर जाते समय पानी की बॉटल जरुर अपने साथ रखें। थोड़े-थोड़े समय बाद पानी पीते रहें।

कच्चा प्याज

गर्मियों में खाने के साथ सलाद के रुप में प्याज का सेवन अवश्य करें। कच्चा प्याज लू से बचने का एक बढ़िया स्त्रोत है। 

ठंडे फलों का सेवन

हर तीन घंटे के बाद कुछ न कुछ पीते या खाते रहें। जैसे कि आप तरबूज, खीरे और खरबूजे का सेवन कर सकते हैं। यह सब फल लू से बचाने में बहुत सहायक होते हैं।

ग्लुकोज

ग्लुकोज का सेवन गर्मियों में बहुत ज्यादा जरुरी है। दिन में बच्चों और धूप में बाहर रहने वाले लोगों को 2 गिलास ग्लूकोज के पानी का सेवन जरुर करना चाहिए। इसके अलावा नींबू पानी जितना हो सकें पिएं। बाहर तेज धूप से घर आकर कभी भी एक दम ठंडे पानी का सेवन न करें, न ही सीधा कूलर या ऐसी के आगे बैठें। 10-15 मिनट के बाद ही पसीना सूख जाने पर पानी पिएं।

बॉडी को कवर जरुर करें

कोशिश करें धूप में कम ही निकलें। अगर निकलना पड़े तो छाता साथ में जरुर लेकर जाएं। अपने शरीर को कॉटन से बने कोट्स के साथ कवर करके ही निकलें। ऐसा करने से शरीर को गर्मी कम लगेगी साथ ही आपकी स्किन टैनिंग से भी बच जाएगी।