
अनु मलिक फिर इंडियन आइडल में जज की भूमिका में दिखाई दे सकते हैं. खबरें हैं कि इंडियन आइडल शो के 11वें सीजन के लिए अनु मलिक को अप्रोच किया गया है. बता दें, इंडियन आइडल शो का 10वां सीजन काफी हिट रहा था. 10वें सीजन में अनु मलिक के साथ, नेहा कक्कड़ और विशाल ददलानी भी जज थे. अब खबरें हैं कि शो के 11वें सीजन को भी अनु मलिक जज कर सकते हैं.
