
सपना चौधरी का डांस वीडियो इन दिनों चर्चा में बना हुआ है. वीडियो में सपना भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव के साथ डांस करती नजर आ रही हैं. दोनों ने खेसारी के फेमस सॉन्ग ”ठीक है” पर डांस किया. उनके डांस का ये वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है. वीडियो में सपना इंडियन अटायर में नजर आ रही हैं. उन्होंने ऑरेंज कलर का सूट पहना है. वहीं खेसारी ने जीन्स और टी-शर्ट पहनी है. अपने इस पूरे लुक को कंप्लीट करने के लिए उन्होंने हैट भी लगाई हुई है. वीडियो में दोनों डांस को काफी एन्जॉय कर रहे हैं.
